XOLAIR® (bOmalizumab) का बायोसिमिलर पात्र, ADL-018, के लिए Kashiv BioSciences और MS Pharma ने एक MENA लाइसेंस और सप्लाई समझौता किया

Business Wire India

Kashiv BioSciences, LLC और MS Pharma ने आज घोषणा की है कि कंपनियों ने मध्य-पूर्व और उत्तरी अफ्रीका (MENA) क्षेत्र में Kashiv BioSciences के बायोसिमिलर पात्र, ADL-018, के लाइसेंस और सप्लाई समझौता किया है। IQVIA ने 2024 में MENA में ~$4.5 बिलियन और ~$60 मिलियन की वैश्विक बिक्री रिपोर्ट की है।

 

समझौते की शर्तों के तहत, Kashiv BioSciences सहमत क्षेत्रों में उत्पाद के विकास के लिए ज़िम्मेदार है। MS Pharma, MENA क्षेत्र में ADL-018 के लाइसेंसिंग, वितरण और व्यावसायीकरण के लिए ज़िम्मेदार होगी, तथा इसे सऊदी अरब स्थित MS Pharma की अत्याधुनिक बायोलॉजिक्स प्लांट में स्थानीय उत्पादन का विकल्प उपलब्ध होगा।

 

“यह समझौता MS Pharma के साथ हमारी साझेदारी को मजबूत करता है और पूरे विश्व के रोगियों के लिए ADL-018 की उपलब्धता में विस्तार करने की हमारी प्रतिबद्धता को पुष्ट करता है,” Kashiv BioSciences में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, Dr. Sandeep Athalye ने कहा। “Kashiv की बायोसिमिलर पाइपलाइन को बढ़ाने और वैश्विक नियामक प्राधिकरणों के साथ सहयोग करने के हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।”

 

“हमें Kashiv Biosciences के साथ अपनी साझेदारी पर गर्व है, जो बायो-फार्मास्युटिकल मार्केट को बदलने और MENA क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने के लिए MS Pharma के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक कदम है,” MS Pharma के CEO, Kalle Känd ने कहा। “ADL-018 की लासेंसिंग, महत्वपूर्ण चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने वाली नवप्रवर्तनशील जैविक चिकित्साओं तक पहुँच को व्यापक बनाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करती है। क्षेत्रीय रूप से स्थापित, स्केलेबल समाधानों के माध्यम से, हम अपने विशेषज्ञता और जैविक उत्पादों के पोर्टफ़ोलियो को लगातार सशक्त बना रहे हैं—विशेषज्ञ देखभाल में प्रभाव डाल रहे हैं और हमारे द्वारा सेवाएं प्राप्त करने वाले समुदायों के स्वास्थ्य परिणामों में सुधार ला रहे हैं।"

 

2025 की चोथी तिमाही में MS Pharma की MENA देशों में नियामक अनुमोदन प्राप्ति के लिए आवेदन करने की योजना है।

 

ADL-018 का परिचय:

 

ADL-018 एक प्रस्तावित Xolair® बायोसिमिलर है। Omalizumab एक मानवीकृत मोनोक्लोनल एंटीबॉडी है जो स्वतंत्र immunoglobulinE (IgE) को निशाना बनाता है। Xolair® को क्रोनिक इडियोपैथिक अर्टिकेरिया (CIU) या क्रोनिक स्पॉन्टेनियस अर्टिकेरिया (CSU), गंभीर स्थाई एलर्जिक अस्थमा, नाक के पॉलिप्स के साथ क्रोनिक राइनोसिनिटिस (CRSwNP), और IgE-मेडिएट्ड खाद्य एलर्जी के उपचार के लिए अनुशंसित किया जाता है। ADL-018, जांच करने के लिए उपयोग किए जाने वाला एक उत्पाद है और इसे किसी भी देश में नियामक अनुमोदन प्राप्त नहीं है। नियामक प्राधिकरणों द्वारा बायोसिमिलैरिटी स्थापित नहीं की गई है और न ही इसका दावा किया गया है।

 

Xolair®, Genentech, Inc. और Novartis AG का एक पंजीकृत ट्रेडमार्क है।

 

Kashiv BioSciences के बारे में जानकारी:

 

Kashiv BioSciences, LLC एक वर्टिकल रूप से एकीकृत बायोफार्मास्युटिकल कंपनी है, जिसके पास अनेक वाणिज्यिक और उन्नत क्लिनिकल-स्टेज परिसंपत्तियां हैं और यह अनेक बायोसिमिलरों का उत्पादन करने वाली कुछ U.S.-आधारित कंपनियों में से एक है, और उनके लिए मार्केटिंग अनुमतियाँ प्राप्त करती है। USA में Kashiv BioSciences, LLC, और भारत में इसकी सहायक कंपनियां (दोनों सामुहिक रूप से “Kashiv BioSciences”) एक मज़बूत इंफ्रास्ट्रक्चर और अत्यधिक कुशल टीमों के साथ मिलकर काम करते हुए वैश्विक R&D , नैदानिक, मैन्यूफैक्चरिंग, नियामक और IP क्षमताएँ प्रदान करती हैं। हमारा मानना है कि हमारे लोग, साझेदार और साझा उद्देश्य, रोगी देखभाल और महत्वपूर्ण दवाओं की उपलब्धता को बेहतर बनाने के हमारे काम को प्रेरित करते हैं।

 

MS Pharma का परिचय

 

MENA क्षेत्र में MS Pharma एक अग्रणी क्षेत्रीय फार्मास्युटिकल कंपनी है, जिसकी जेनेरिक और जैविक चिकित्साओं के व्यापक पोर्टफ़ोलियो के विकास, उत्पादन और वितरण में विशेषज्ञता है। तेजी से विकास करते हुए कंपनी जॉर्डन, अल्जीरिया और सऊदी अरब में पांच मैन्यूफैक्चरिंग प्लांटों – व्यापक MENA मार्केट में सेवा प्रदान करने वाले एक नए लॉन्च किए गए बायोलॉजिक्स प्लांट का गृह – का संचालन करती है। स्विट्जरलैंड के ज़ुग में प्रबंधन कार्यालयों के साथ जॉर्डन के अम्मान में मुख्यालय वाली MS Pharma 12 देशों में 2,000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करती है।

 

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

 

Contacts

Dr. Paras Vasanani
paras.vasanani@kashivbio.com
https://www.kashivbiosciences.com/

Orayb Akeel
Orayb.akeel@maspharma.com
https://www.mspharma.com/

 

स्रोत: Kashiv BioSciences, LLC


Disclaimer: The above press release comes to you under an arrangement with Business Wire India. usanewshour.com take no editorial responsibility for the same.

Business Wire India

Business Wire India, established in 2002, India's premier media distribution company ensures guaranteed media coverage through its network of 30+ cities and top news agencies.