Wellcome ने Wysa को £5.3 मिलियन के अनुदान से पुरस्कृत किया

Business Wire India

Wellcome ने Wysa को शिक्षण में सुधार हेतु £5.3 मिलियन से पुरस्कृत किया है जो ग्रामीण भारत में रहने वाली किशोरियों, वैश्विक तौर पर सबसे महत्वपूर्ण मानसिक स्वास्थ्य असमानताओं का सामना कर रही आबादी, के लिए नैदानिक रूप से मान्य डिजिटल मानसिक स्वास्थ्य सुधार गतिविधियों को अनुकूलित करेगा।

यह वित्तपोषण Wysa के नेतृत्व में अनुसंधान को सपोर्ट करेगा, जिसकी डिजिटल मानसिकस्वास्थ्य सुधार संबंधी गतिविधियों को सहकर्मीसमीक्षा अनुसंधान में अध्ययन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली और स्वास्थ्य कार्यक्रमों में परिनियोजित किया गया है। UK और भारत में अकादमिक और सामुदायिक पार्टनरों के साथ काम करते हुए, यह परियोजना किशोरियों की चिंता और अवसाद को दूर करने के लिए साक्ष्य आधारित सुधार गतिविधियों को अपनाएगी।

253 मिलियन से अधिक लड़कियों के साथ भारत में विश्व की किशोरियों की सबसे बड़ी आबादी है। लगभग आधी मानसिकस्वास्थ्य स्थितियां 14 वर्ष की आयु से पहले शुरू होती हैं और आत्महत्या देश में युवाओं के लिए मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। सीमित स्वायत्तता, टेक्नोलॉजी की सीमित उपलब्धता, कम साक्षरता, कलंक और पारिवारिक नियंत्रण जैसी बाधाओं के साथ चिंता और अवसाद की उच्च दर का अनुभव करते हुए किशोरियां विशेष तौर पर अतिसंवेदनशील हो जाती हैं।

सर्वप्रथम यह अध्‍ययन किशोरियों की मानसिकस्‍वास्‍थ्‍य सहायता तक पहुंचने की क्षमता को सीमित करने वाली सांस्‍कृतिक और प्रासंगिक बाधाओं की पहचान करेगा। फिर, इसकी डिलीवरी और सामग्री की पद्धति लड़कियों और उनके समुदायों की वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित कर सकने के लिए इन जानकारियों का Wysa की सुधार गतिविधियों को अनुकूलित करने के लिए उपयोग किया जाएगा। तत्पश्चात, यह अध्ययन अनुकूलित सुधार गतिविधियों की प्रभावकारिता और वास्तविक दुनिया के निम्नसेमध्यम आय संदर्भों में इसकी सफल डिलीवरी का मूल्यांकन करेगा।

यह वित्तपोषण हमें साधारण परिवर्तन से कहीं अधिक हासिल करने में सक्षम बनाएगा," Wysa में प्रमुख क्लीनिकल R&D अधिकारी, Chaitali Sinha, ने कहा।हमारा उद्देश्य अकादमिक और सामुदायिक पार्टनरों के साथ मिलकर काम करते हुए, नैदानिक रूप से प्रभावी होने के साथसाथ ग्रामीण भारत में रहने वाली किशोरियों के लिए वास्तविक रूप से उपयोगी और प्रासंगिक डिजिटल गतिविधि का सहनिर्धारण करना है।

Wellcome में मानसिकस्वास्थ्य की निदेशिका, Miranda Wolpert, ने कहा, “ग्रामीण भारत में किशोरियों की चिंता और अवसाद को दूर करने हेतु इस साक्ष्य आधारित डिजिटल सुधार गतिविधि को अपनाने और इसे आगे बढ़ाने के लिए Wysa को उनके काम में सपोर्ट करने पर हम अत्यंत प्रसन्न हैं। प्रारंभिक गतिविधियों के लिए डिजिटल नवाचारों को विकसित करने और उन्हें व्यापक बनाने के सर्वोत्तम तरीकों का पता लगाने के लिए इस वित्तपोषण को हमारे आह्वान के भाग के रुप में पुरस्कृत किया गया था।"

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

 

Contacts

press@wysa.com
mediaoffice@wellcome.org

 

स्रोत: Wysa


Disclaimer: The above press release comes to you under an arrangement with Business Wire India. We take no editorial responsibility for the same.

Business Wire India

Business Wire India, established in 2002, India's premier media distribution company ensures guaranteed media coverage through its network of 30+ cities and top news agencies.